फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू का सेवन, जिंदगी से खिलावाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जय मां इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में बुधवार को एनएसएस के तहत तंबाकू निषेध शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान काउंसलिंग के साथ दवाई का वितरण भी किया गया। इसमें सभी छात्रों और लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

डीईओ विपुल कुमार सक्सेना ने कहा कि तंबाकू से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां होती हैं।

तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह ने बताया कि धूम्रपान करने वाले व्यक्ति की आयु धूम्रपान न करने वाले व्यक्ति की तुलना में 22 से 28 प्रतिशत घट जाती है। फेफड़े के कैंसर का खतरा 20 से 25 फसदी तक अधिक रहता है। दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। तंबाकू के सेवन से पुरुषों में नपुंसकता, महिलाओं में जनन क्षमता की कमी आना, बांझपन जैसी प्रजनन समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि धूम्रपान छोड़ने के 20 मिनट बाद ही रक्त चाप व ह्रदय गति सामान्य हो जाती है और 72 घंटे के बाद सांस लेना आसान हो जाता है। इस मौके पर डॉ. राज विक्रम, किरन यादव, निर्मला सिंह, डॉ. विवेक यादव, डॉ. ललित सिंह चौहान, राजपाल सिंह चौहान, डॉ. आकाश सक्सेना, डॉ. अवधेश मिश्र, डॉ. प्रशांत मिश्र, अशोक वर्मा, बलवीर सिंह, राजवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें