फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू की फसल बर्बाद होने पर किसान ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
आलू की फसल बर्बाद होने पर किसान ने फांसी लगा दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। आलू की फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे किसान ने घर पर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद किसान के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी किसान वीर बहादुर सिंह (45) पुत्र बंगाली सिंह के पास डेढ़ बीघा निजी जमीन है। वहीं वह गांव के कुछ अन्य लोगों की जमीन पट्टे पर लेकर फसल करता था। उसने कर्ज लेकर आलू की फसल की थी लेकिन सही मूल्य न मिलने से वह कर्ज में आ गया। इस कारण वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार रात वीर बहादुर सिंह ने देर रात घर पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटकता देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पर राजा का रामपुर पुलिस के साथ सीओ अलीगंज अजय भदौरिया और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। मामले में मृतक के भाई संजेश ने तहरीर देते हुए बताया कि विगत साल से उसका भाई आलू की फसल बर्बाद होने से कर्जदार हो गया था।

भतीजी को विदा करने से पहले उठी चाचा की अर्थी
एटा। किसान वीर बहादुर सिंह की भतीजी रूपा पुत्री राजेश की रविवार को शादी थी। रात को दरवाजे आदि की रस्म अदा हो रही थी। तभी किसान ने कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी का फंदा लगा लिया। वीर बहादुर की मौत के बाद शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गईं। सोमवार सुबह भतीजी को विदा करने से पहले ही चाचा फांसी लगाकर दुनिया अलविदा हो गया। किसान की मौत के बाद शादी की रस्म भी खानापूरी तक अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें