मैनपुरी। जिला कारागार में हत्या के मामले में बंदी मंगलवार को फिरोजाबाद जेल में इंटरमीडिएट की परीक्षा देगा। जेल प्रशासन की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं गई हैं। इस बार कारागार में सिर्फ एक ही बंदी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ है।
करहल के गांव असरोही निवासी आदित्य दुबे करीब दो वर्ष पूर्व हत्या के एक मामले में जिला कारागार में आया था। जेल में रहकर उसने 11वीं की परीक्षा दी। इस वर्ष इंटर की परीक्षा देगा। जेल प्रशासन की ओर से फिरोजाबाद जेल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में आदित्य इंटर की परीक्षा देगा। सोमवार को बंदी को फिरोजाबाद ले जाने व लाने के लिए एसपी से सुरक्षा की मांग की गई। पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बीच मंगलवार को फिरोजाबाद रवाना किया जाएगा।