फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से बच्ची की मौत, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। बलदेव के अवैरनी-जुगसना मार्ग पर शुक्रवार को गड्ढे से अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। टेंपो के नीचे दबकर तीन माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बालक समेत पांच लोग घायल हो गए। एक ही परिवार के यह सभी लोग जैंत के गांव भरतिया से बलदेव के गांव ब्यौंही में रिश्तेदार के विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जैंत के गांव भरतिया निवासी ममता पत्नी लाल सिंह की बहन की लड़की की शादी बलदेव के गांव ब्यौंही में थी। दोपहर को टेंपो में सवार होकर परिवार के लोग निकले थे। टेंपो को ममता का बेटा बबलू चला रहा था। शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे टेंपो बलदेव के जुगसना-अवैरनी मार्ग पर पहुंचा तो गड्ढे में पहिया आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार टेंपो चालक बबलू के मामा प्रमोद की तीन माह की बेटी कीर्ति की टेंपो के नीचे दबकर मौत हो गई। इसके अलावा चालक बबलू की मां ममता, मामा प्रमोद, मामी मोना और छोटा भाई सुमित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें