फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बनेंगे दिव्यांगों के यूनिक आई कार्ड

विज्ञापन
दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के दिव्यांगजनों को जल्द ही यूनिक आईकार्ड लाभ मिलेगा। इसके लिए गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में कैंप भी लगाया जा रहा है। अमर उजाला ने दो विभागों में फंसा दिव्यांग यूनिक आई कार्ड शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


शासन ने दिव्यांगनों की सुविधा के लिए दिव्यांग आई कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग और सीएमओ कार्यालय को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके माध्यम दिव्यांग लोगों को शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जाना था।

दिव्यांगों की परेशानी को समझते हुए अमर उजाला ने खबर को प्रकाशित किया। शासन की ओर से 29 जनवरी को लखनऊ में हुई बैठक में भी जल्द से जल्द यूनिक आईकार्ड बनाने के निर्देश दिए। वहीं छह फरवरी को सीएमओ को लखनऊ मीटिंग में बुलाया गया है। लेकिन इससे पहले ही दोनों विभागों ने गुरुवार लगने वाले कैंप में यूनिक आईकार्ड बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


क्या है यूनिक आईडी कार्ड
-दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड एक आधार कार्ड की तरह ही दिव्यांगों की पहचान के लिए बनाया जाने वाला कार्ड है। इसके माध्यम से ही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाना है। यह कार्ड पूरे देश में मान्य होगा। वहीं रोडवेज व ट्रेन में सफर करने के लिए भी किसी अन्य प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होगी। इसका प्रयोग बैंक खाता, सिम कार्ड या अन्य जगहों पर आईडी के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

वर्जन-
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से सभी प्रक्रियाएं पूरी कर दी गई हैं। कोशिश है कि गुरुवार को लगने वाले कैंप में ज्यादा से ज्यादा यूनिक आई कार्ड बनाए जाएं।
यश कुमार वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग

उपकरण के लिए विभाग में आकर पूरी करें कार्रवाई
मैनपुरी। जिले में जून में लगाए गए दिव्यंागजन कैंप में जिन लोगों का पंजीकरण है। वह दिव्यांग लोग कार्यालय में आकर कार्रवाई को पूरा करा लें। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी यश कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि वह लोग दो फोटो, दिव्यांग प्रमाणपत्र और आधार कार्ड के साथ कार्यालय में अपनी उपस्थति दर्ज करा दें। ऐसा नहीं करने पर आगामी कैंप में उन्हें उपकरणों का वितरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द जिले में कैंप लगाकर दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें