फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट व्यवसायी की मौत पर हंगामा, वाहनों में तोड़फोड़, जाम

विज्ञापन
सड़क पर लगा जाम।
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने सीमेंट व्यवसायी को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने कानपुर-दिल्ली जीटी रोड को करीब ढाई घंटे तक जाम रखा। एसडीएम ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव महादेवा निवासी सेवानिवृत्त सैनिक मदन सिंह यादव का बसंत यादव (35) जीटी रोड पर बिजलीघर के पास बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान किए हुए था। वह परिवार के साथ दुकान के ऊपर बने कमरे में ही रह रहा था। बसंत के बडे़ भाई दिलीप का कैंसर का आपरेशन मुंबई में हुआ था।

उन्हें देखने के लिए वह सोमवार की सुबह गांव महादेवा गया था। सुबह करीब सात बजे लौटते समय जीटी रोड स्थित मैनपुरी तिराहा पर भोगांव की ओर से आ रहे दूध टैंकर ने बसंत को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर डालकर जीटी रोड जाम लगा दिया।

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक मार्ग के दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने बलपूर्वक जाम खुलवाने का प्रयास किया तो लोगों का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने पथराव करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

बवाल की सूचना पर थाने से और फोर्स तथा एसडीएम शिवप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मृतक के पिता मदन सिंह तथा भाई दिलीप कुमार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम के समझाने पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे ढाई घंटे बाद जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की रिपोर्ट मृतक के भतीजे रजत यादव ने दर्ज कराई है।

मृतक के घर में मचा कोहराम
बसंत के तीन बच्चों का रो रोकर बुरा हाल रहा। मृतक का एक भाई आर्मी में तैनात हैं वहीं दूसरा हाल ही मैं कैंसर का ऑपरेशन कराकर घर लौटा है।

डिवाइडर बनवाने की लोग कर रहे थे मांग
हादसे के बाद गुस्साए लोगों का कहना था कि इस जगह पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। बावजूद इसके अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग की कि यहां डिवाइडर बनाया जाए, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे। ग्रामीणों का कहना है कि एसडीएम ने डिवाइडर बनवाने की बात मा है।

नहीं थम रहे सड़क हादसे
मैनपुरी। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जनवरी महीने में अब तक जिले में 22 लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है। वहीं 40 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। हादसों के लिए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और ओवरलोड वाहन जिम्मेदार हैं। उधर प्रशासन के तमाम प्रयास भी सड़क हादसों में कमी नहीं ला पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें