फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों से टकराई नीलगाय, रेल यातायात प्रभावित

विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। कानपुर रेलखंड पर मक्खनपुर-शिकोहाबाद स्टेशन के बीच महाबोधी एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी से नीलगाय टकराने से उनके चीथड़े उड़ गए। इसके चलते दोनो ट्रेनें खड़ी हो गईं। दोनो ट्रेनों के रुकने से अजीमाबाद एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हो गईं।
विज्ञापन


निर्धारित समय से करीब 24 घंटे से अधिक देरी से चल रही नई दिल्ली से गया जाने वाली महाबोधी एक्सप्रेस मंगलवार सायं 4.55 बजे के करीब मक्खनपुर-शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची। अचानक खेतों से निकलकर रेल ट्रैक पार कर रहा नीलगायों का एक झुंड से दो नीलगाय ट्रेन की चपेट में आने से उनके चीथड़े उड़ गए।

रेल इंजन में नीलगाय के अवशेष फंसने पर चालक ने ट्रेन रोक कर इंजन साफ कर 20 मिनट बाद ट्रेन रवाना की। दूसरी घटना इससे पूर्व इन्हीं रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। मंगलवार सायं 3.25 बजे करीब टूंडला से कानपुर जा रही मालगाड़ी से नीलगाय टकराने पर इंजन का काउ केचर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


चालक ने ट्रेन रोक कर नीलगाय के अवशेष रेल ट्रैक से हटाए और क्षतिग्रस्त काउ कैचर ठीक कर 25 मिनट बाद ट्रेन रवाना की। इस दौरान अजीमाबाद एक्सप्रेस, 64154 दिल्ली-टूंडला-कानपुर पैसेंजर और गुड्स ट्रेनों सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें