फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में बही हरिनाम संकीर्तन की बयार

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर राधारमण देव जू सेवा महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को गोपाल भट्ट गोस्वामी महाराज का प्रार्दुभाव महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार की शाम नगर संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ाें श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन की धुन पर थिरकते चल रहे थे। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत भी किया।
विज्ञापन


संकीर्तन शोभायात्रा राधारमण मंदिर से प्रारंभ होकर गोपेश्वर, ज्ञानगुद्ड़ी, गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, पुराना बजाजा, बनखंडी महादेव, लोई बाजार, शाहजी मंदिर होते हुए पुन: राधारमण मंदिर पर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, रूस, फ्रांस, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, ग्रीस के साथ देश के विभिन्न प्रांतों से भी श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं शोभायात्रा में 108 ब्राह्मण मंगलाचरण करते हुए एवं 131 वैष्णव कीर्तन करते चल रहे थे।
विज्ञापन


इसके अलावा चैन्नई की शहनाई, नासिक व पंजाब के ढोल, उड़ीसा के ढोल-मृदंग लोगों के आकर्षक का केंद्र रहे। ठाकुर राधारमण लाल एवं गोपाल भट्ट गोस्वामी सहित 12 गुरुओं के पुष्प से सजे डोले भी निकाले गए। इससे पूर्व व्यासपीठ से वैष्णवाचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने कहा कि ठाकुर राधारमण लाल को गोपाल भट्ट गोस्वामी महाराज ने अपनी तपस्या एवं भक्ति साधना से प्रकट किया। सोहनलाल शुक्ला, लवकुमार शर्मा, नन्नी गौड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें