कासगंज। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि वैश्य बंधु पूरी एकजुटता के साथ रहें और एक दूसरे का सहयोग करें। जिससे संगठन मजबूत रहेगा। उन्होंने 7 जनवरी को आगरा में आयोजित होने वाले वैश्य महासम्मेलन में लोगों से पहुंचने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में प्रदेश भर के महानगर, नगरपालिका, नगरपंचायत के अध्यक्षों और सभासदों का अभिनंदन किया जाएगा। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता के सहावर गेट आवास पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि वैश्यों को अपनी एकता प्रदर्शित करने का समय नहीं गवाना चाहिए।
जिलाध्यक्ष प्रदीप हिना ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। युवा जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता सराफ ने कहा कि वैश्यों की एकता और उनके हितों की रक्षा करने के लिए वैश्य एकता परिषद निरंतर सक्रिय है।