कासगंज। एक चिकित्सक ने अपनी दुकान के प्रचार के लिए फोटो स्टूडियो के साइन बोर्ड पर अश्लील पोस्टर चस्पा करा दिए। जब स्टूडियो स्वामी ने चिकित्सक के मोबाइल पर शिकायत की तो वह अभद्रता करने लगा। चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।
अविनाश माहेश्वरी पुत्र सुरेंद्र कुमार माहेश्वरी का लक्ष्मीगंज में फोटो स्टूडियो है। डा. देव ने सेक्स समस्याओं के निदान संबंधी पोस्टर स्टूडियो के साइन बोर्ड पर चस्पा करा दिए। जब अविनाश दुकान खोलने पहुंचे तो पोस्टर देख उन्होंने डा. देव के मोबाइल पर फोन कर आपत्ति जताई। इस पर चिकित्सक ने अभद्रता कर दी। अविनाश की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।