मथुरा। बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर अब लोगों के खिलाफ सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। प्रदेश सरकार ने बिजली चोरों पर पहले शमन शुल्क जमा करने और बाद में समायोजन करने की व्यवस्था खत्म कर दी है।
अरबों के घाटे में चल रहे बिजली विभाग को पटरी पर लाने को बिजली अफसर हर प्रयास कर रहे हैं। अब तक बिजली चोरी पकड़े जाने पर पकड़े व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले शमन शुल्क वसूलने और बाद में समायोजन की व्यवस्था थी, अब प्रदेश सरकार ने बिजली चोरी पकड़े जाने पर सीधे रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि बिजली बोर्ड के चेयरमैन ने बिजली चोरी मिलने पर सीधे रिपोर्ट के आदेश किए हैं। इसमें रिपोर्ट दर्ज होने के बाद समायोजन पर विचार करने और पूरा पैसा जमा करने के बाद ही बिजली चालू की जाएगी।