फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास बूथ पर पड़े सबसे कम वोट

विज्ञापन
चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव में सबसे कम वोटिंग पालिका के बूथ आवास विकास में 32 फीसदी रही। वहीं जिले के टॉप थ्री मतदान वाले बूथों में तीनों ज्योंति खुड़िया नगर पंचायत के हैं। ज्योंति खुड़िया में रिकार्ड 85 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन


वहीं नगर पालिका क्षेत्र में 52.75 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि पालिका में नए जुड़े क्षेत्रों में मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पालिका के टाप थ्री मतदान केंद्र वो हैं जो इसी बार पालिका क्षेेत्र में शामिल हुए हैं।


रविवार को नगर पालिका और आठ अन्य नगर पंचायतों में मतदान हुआ था। इस दौरान ज्योंति खुड़िया में 85 फीसदी मतदान हुआ था। इसके चलते जिले के टॉप थ्री मतदान केंद्रों में तीनों ही इसी नगर पंचायत के हैं। इनमें पहले स्थान पर नगलाधर्मपाल उत्तरी का मतदान केंद्र संख्या नौ रहा। यहां पर कुल 341 मतदाता थे। इनमें से 314 ने अपने मतदान अधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


इस प्रकार कुल 92.08 फीसदी मतदान इस बूथ पर हुआ। दूसरे नंबर पर ज्योंति दक्षिणी ज्योंति पूर्वी का मतदान केंद्र नंबर आठ रहा। यहां पर 353 मतदाता थे। इनमें से 325 ने मतदान किया। इस प्रकार यहां मतदान का प्रतिशत 92.06 रहा। इसी प्रकार तीसरे नंबर ज्योंति मध्यभाग का मतदान केंद्र नंबर सात रहा। यहां 379 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 346 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार यहां पर कुल 91.29 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।


वहीं नगर पालिका क्षेत्र के टाप थ्री मतदान केंद्रों में तीनों ही पहली बार पालिका क्षेत्र में शामिल हुए हैं। शायद यही कारण रहा कि यहां के मतदाताओं मेें जबरदस्त उत्साह दिखा। पालिका में पहले नंबर पर रहा वार्ड नंबर आठ धारऊ। यहां लोगों ने जबरदस्त मतदान किया। 3986 मतदाताओं में से 3142 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल 78.82 फीसदी मतदान हुआ।

वहीं दूसरे नंबर पर वार्ड नंबर पांच संसारपुर रहा। यह क्षेत्र भी पहली बार पालिका में शामिल हुआ है। यहां पर 3532 मतदाताओं में से 2600 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार यहां पर कुल 73.61 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे नंबर पर वार्ड नंबर छह शीतला धाम रहा। यहां के लोगों को भी पहली बार पालिका के लिए वोट डालने का मौका मिला। यहां 3948 मतदाताओं में से 26 71 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार यहां कुल 67.65 प्रतिशत मतदान हुआ।

शहर के पुराने इलाकों के लोगों ने मतदान में मतदान के प्रति काफी उदासीनता देखी गई। शहर के वार्ड नंबर 10 आवास विकास में सबसे कम मतदान हुआ। यहां मात्र 32.29 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर कुल 6676 मतदाताओं में से सिर्फ 2156 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं नीचे से दूसरे नंबर पर रहा वार्ड नंबर 26 मोहल्ला लुहाई। यहां 4659 मतदाताओं में से मात्र 1632 ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सिफज्ञ 35.02 फीसदी ही मतदान हुआ। नीचे से तीसरे नंबर पर वार्ड नंबर 31 रामलीला मैदान क्षेत्र रहा। यहां मात्र 45.17 फीसदी ही मतदान हुआ। यहां 5277 मतदाताओं में से 2384 ने ही मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें