फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों को खाना खिलाने में फंसे पांच पार्षद प्रत्याशी

विज्ञापन
न‌िकाय चुनाव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में शहर में चले फ्लैग मार्च के दौरान दो निर्दलीय प्रत्याशी समर्थकों को खाना खिलाते मिले। बसपा, सपा एवं कांग्रेस के प्रत्याशियों द्घारा अवैध रूप से बैनर एवं पोस्टर लगा लिए। इनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर खाकी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर रहे थे। थानाध्यक्ष लाइनपार तेज बहादुर सिंह चंदेल ने बताया कि लेबर कालोनी वार्ड संख्या 48 से बसपा प्रत्याशी संध्या देवी पत्नी रवींद्र सिंह ने बिना कोई अनुमति के टेंट एवं प्रचार सामग्री लगा रखी थी।

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी गरिमा यादव पत्नी कृष्णवीर सिंंह यादव ने गलत ढंग से चुनाव प्रचार सामग्री को लगा रखी थी। कांग्रेस प्रत्याशी गुड़िया बेगम पत्नी गुलशन समर्थकों को खाना खिला रहीं थीं। पुलिस टीमों ने वीडियो रिकाडिंग और फोटोग्राफी कराने के साथ थानाध्यक्ष को आचार संहिता उल्लंघन का अभियोग दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ करबला क्षेत्र में पार्षद पद की प्रत्याशी ममता कठेरिया कार्यालय के बाहर अपने समर्थकों को खाना खिला रही थी। पुलिस ने वीडियो रिर्काडिंग की। सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पांच प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें