मथुरा। सात दिन पहले शिवनगर कालोनी से 40 किलो गिलट चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनसे लूटी गई गिलट के अलावा एक किलो चांदी भी बरामद हुई है।
11 नवंबर को मसानी क्षेत्र स्थित ड्यूक पैलेस के पास शिव नगर कालोनी में चोरों ने गिलट कारखाने से लगभग 40 किलो गिलट, एक किलो चांदी चुरा ली थी। गत दिवस स्वाट टीम और गोविंद नगर पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों बदमाशों को चामुंडा मंदिर के पास से पकड़ लिया।
पकडे़ चोरों ने वकील उर्फ शहीद निवासी कंकारी टीला गोविंद नगर, शाहिद निवासी राधेश्याम कालोनी और बंटी निवासी टूंडला फिरोजाबाद अपना नाम बताया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 40 किलो गिलट, एक किलो चांदी और तीनों से एक-एक तमंचा बरामद किए हैं। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि तीनों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।