फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों को नोटिस किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों पर कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद चिन्हित शिक्षकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सोमवार को एक विकास खंड के दर्जनों शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिए गए। वहीं आगामी दिनों में शेष को भी जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में चिन्हित 92 परिषदीय शिक्षक-शिक्षिकाओं पर फर्जीवाड़े की गाज गिरने वाली है। फर्जी प्रमाणपत्र मिलने पर इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। फिलहाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर मूल प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। लोगों की मानें तो कार्रवाई होने के चलते दर्जनों फर्जी शिक्षक स्कूल छोड़ चुके हैं। वे बिना सूचना के ही इन दिनों स्कूल नहीं आ रहे।

जिले में चिन्हित 92 फर्जी डिग्री धारक संदिग्ध शिक्षकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सोमवार को एक विकास खंड के दो दर्जन से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। शेष को नोटिस जारी करने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्याम किशोर तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें