मथुरा। चार दिन पूर्व हुए घने कोहरे के बाद से अब तक ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आ सका है। कोहरे के चलते 24 घंटे देरी से चली तूफान एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। साथ ही आठ ट्रेनें तीन से आठ घंटे देरी से चलीं।
चार दिन पूर्व अचानक हुए घने कोहरे के बाद शुक्रवार को श्री गंगानगर से हावड़ा को जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस 24 घंटे देरी से चल रही थी। शनिवार को रेल अधिकारियोें ने इस ट्रेन को रद्द कर दिया। इसके अलावा बिलासपुर से अमृतसर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे, जम्मूतवी से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस छह घंटे, कोटा से पटना जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस नौ घंटे, जयपुर से इलाहाबाद जाने वाली जयपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस 8:30 घंटे, अमृतसर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल तीन घंटे देरी से चली। ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री परेशान रहे।