फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवार घोषित किए

विज्ञापन
समाजवादी पाटी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए जिले की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सबसे पहले उम्मीदवार घोषित कर सपा ने अन्य दलों को पछाड़ कर बाजी मार ली। सपा महापौर पद के लिए सावित्री देवी गुप्ता को पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने लखनऊ से लौट कर बताया कि टूंडला से राजकुमारी वाल्मीकि पत्नी जयकुमार को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी। टूंडला अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित। राजकुमारी वाल्मीकि सपा शासन में सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य रहे शैलेंद्र वाल्मीकि की मां हैं।

महिला के लिए आरक्षित शिकोहाबाद नगर पालिका से सपा ने अध्यक्ष पद के लिए सपा नेता और पूर्व महासचिव अब्दुल वाहिद की पत्नी मुमताज वाहिद को प्रत्याशी बनाया है। मुमताज ग्रेजुएट हैं और घरेलू महिला हैं। अब्दुल वाहिद ने वर्ष 2012 में नगर पालिका के चुनाव में समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए थे।
विज्ञापन


सिरसागंज नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए सपा ने सुनील यादव को उम्मीदवार बनाया है। सुनील यादव सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक संस्था जनसांस्कृतिक परिषद के भी अध्यक्ष रहे हैं। सुनील ने वर्ष 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।

नगर पंचायत जसराना ने पार्टी ने अंशुल विक्रम सिंह पर दांव लगाया है। अंशुल विक्रम सिंह सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के रिश्तेदार भी हैं और संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। सपा सांसद से नजदीकी का उन्हें फायदा मिला है। सपा में विघटन की स्थिति में विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव समाजवादी फ्रंट बना कर वह सुर्खियों में आए थे।

सपा ने नगर पंचायत फरिहा से अब्दुल हई पुत्र अब्दुल को उम्मीदवार बनाया है। पहली बार नगर पंचायत बनी एका में नथोदेवी जाटव पत्नी विजय कुमार जाटव सपा से चुनाव लडे़ंगी। एका नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें