फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ में शिलान्यास के पत्थर देख भड़के सांसद

विज्ञापन
सपा सांसद अक्षय यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सपा सांसद अक्षय यादव गुरुवार को पार्टी के नेताओं के साथ नगर निगम पहुंचे। उन्होंने सपा सरकार के दौरान शिलान्यास एवं उद्घाटन पट्टिकाओं को कार्यालय के पीछे कबाड़ में पड़ी होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दूसरे को कार्यों को अपना बताकर जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन


सपा सांसद अक्षय यादव, एमएलसी असीम यादव एवं डा.दिलीप यादव, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, अवनींद्र यादव, सयुस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, आदर्श यादव धन्नू, रामवीर सिंह यादव, नीतेश अग्रवाल जैन एवं अंकित जैन आदि के साथ दोपहर में नगर निगम पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान शहर के विकास कार्यों से जुड़ी शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाएं कबाड़ में शौचालय के पास पड़ी थीं।

सपा शासन में मंजूर हुई योजनाओं के बाद इन्हें लगाया नहीं गया। पट्टिकाएं मई 2016 व दिसंबर 2016 की हैं। पट्टिकाओं को संबंधित क्षेत्र में अफसरों ने नहीं लगवाया है। भाजपा के नेता एवं मंत्री सपा सरकार के कार्यों को अपना बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस दौरान सांसद ने अपर आयुक्त प्रमोद कुमार, एई रमाशंकर राम से बात की।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मैं किसी अफसर पर आरोप नहीं लगा रहा लेकिन यह देख लें 83 करोड़ से जो काम हुए उनमें कहीं हमारे कार्यों की दोबारा से धनराशि तो नहीं निकाल ली गई। इसकी जांच की जरूरत है। सपा जनता के पैसे की बर्बादी नहीं होने देगी। अफसरों से हाल में उद्घाटन एवं शिलान्यास हुए कार्यों की सूची भी मांगी। कहा भाजपा सरकार लखनऊ की मेट्रो, जेड़ाझाल का पानी और न जाने क्या-क्या खुद का बता रही है। लेकिन सभी कुछ सपा ने कराया है। जनता खुद इस चुनाव में भाजपा को जवाब देने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें