कोसीकलां (मथुरा)। एक मोहल्ले में छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटककर मामले को शांत कराया।
आरोप है कि पड़ोसी युवक कई दिनों से क्षेत्र की एक महिला की बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था, जिसकी सूचना युवती ने अपने परिजनों को दी थी। महिला पक्ष ने युवक से ऐसा न करने को कहा, लेकिन युवक नहीं माना। बुधवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, गाली गलौज के बाद मारपीट शुरूहो गई। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। झगड़े में दोनों ओर से बबलू, हुकम, वीरसिंह, अनारदेही, मोहरपाल, मोहनश्याम, विमला, अंगूरी आदि लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की रही है।