फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि: अलमारी में बंद तीन लाख मार्कशीट-डिग्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में लगभग तीन लाख डिग्रियां और मार्कशीट अलमारी में बंद पड़ी हैं। इनको वितरित कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को फुरसत तक नहीं। ये हाल तब है जब डिग्री के लिए रोजाना छात्र दूरदराज से विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने 2012 और 2014 में मार्कशीट और डिग्री तैयार करने का टेंडर शुभाटेक प्राइवेट लिमिटेड को दिया था। इस कंपनी ने पिछले महीने लगभग तीन लाख छात्रों की डिग्री और मार्कशीट तैयार कर विश्वविद्यालय के सुपुर्द कर दी है।

अब इनका छात्रों को वितरण किया जाना बाकी रह गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक वितरित नहीं की हैं। विश्वविद्यालय के पीआरओ डा. गिरिजाशंकर शर्मा का कहना है कि मार्कशीट-डिग्री प्राप्त हो चुकी हैं। इनकी विश्वविद्यालय स्तर से पुन: जांच कराई जानी है। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें