फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने मांगी फीस की रसीद तो काट दिया नाम

विज्ञापन
sonipat iti
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

कासगंज रोड पर संचालित हो रहे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेें छात्रों का शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रयोगात्मक और मुख्य परीक्षाओं के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। अगर कोई छात्र विरोध करता है, तो उसकी उपस्थिति कम बताकर नाम काट दिया जाता है। एक छात्र का आईटीआई के अनुदेशकों और प्रबंधन ने शोषण किया है। फीस की रसीद मांगने पर छात्र का नाम काट दिया गया। मामले में उच्च प्रबंधन ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
अंबेडकर नगर निवासी छात्र सुनील कुमार पुत्र लेखराज सिंह ने सत्र 2014-15 में आईटीआई में टर्नर ट्रेड में प्रवेश लिया था। प्रथम सेमेस्टर में छात्र ने परीक्षा के वक्त शिक्षण शुल्क जमा किया था। छात्र ने रसीद मांगी थी, तो उसे शिक्षकों ने टाल दिया। इसके बाद छात्र से प्रैक्टीकल के नाम पर तीन हजार रुपये मांगे। छात्र ने कक्षा अध्यापक को फीस जमा कर दी, लेकिन अध्यापक ने संस्थान में न तो फीस जमा की और न ही छात्र को कोई रसीद दी। छात्र ने रसीद मांगी, तो उसे फिर टकरा दिया गया। छात्र परीक्षा देने पहुंचा, तो अध्यापक ने उससे अभद्रता कर दी। मामले में अभिभावकों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर, आईटीआई प्रशासन ने छात्र की उपस्थिति कम दिखाकर उसका नाम जरूर काट दिया। अब छात्र का भविष्य खतरे में हैं। छात्र ने डीएम से मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेरे संज्ञान में ऐसी कोई जानकारी नहीं हैं। दो माह से प्रधानाचार्य जी की तबियत खराब होने पर मुझे वेतन निकालने और परीक्षा संपन्न कराने को प्रभार सौंपा गया है।
धर्म वीर सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें