शहर के शिक्षण संस्थानों में 71वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
महात्मा गांधी सेवा एवं शिक्षण संस्थान में अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। पूर्व अध्यक्ष उप्र रत्न बालकृष्ण गुप्ता, चंद्रकुमार जैन, डीएन शर्मा, प्रबंधक सतीशचंद्र गुप्ता, प्राचार्य डा. निर्मला यादव, प्रधानाचार्य पूनम प्रकाश, जया शुक्ला मौजूद रहे। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में विधायक मनीष असीजा, निदेशक मयंक भटनागर, ललितेश जैन, अंजू जैन, मुकेश जैन मौजूद रहे।
किड्स कार्नर स्कूल में नगर शिक्षाधिकारी तरुण कुमार ने ध्वजारोहण किया। प्रशासक मयंक भटनागर, प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर, केसी श्रीवास्तव मौजूद रहे। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में ओजस्वी भाषण, एकल गान, समूहगान की प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य उन्मीत अरोरा ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण अध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने किया। निदेशक अनुपम शर्मा, सचिव मधु सिंह ने छात्र-छात्राओं को क्रांतिकारियों के बारे में बताया।
गोपीनाथ इंटर कालेज में प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य डा अजय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला। पंडित मुरारीलाल इंटर कालेज में ध्वजारोहण निदेशक मनोज गर्ग ने किया। स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के अध्यक्ष महेश गोयल ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गर्ग, प्रबंधक आनंद कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष विजय नरुला, प्रधानाचार्य महेश बाब मौजूद रहे। आदर्शबाल शिक्षा निकेतन में ध्वजारोहण प्रबंधक अमर सिंह ने किया। दिगंबर जैन जूनियर हाईस्कूल में ध्वजारोहण अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने किया। अरुण कुमार जैन, राहुल जैन, चंद्रप्रकाश जैन उपस्थित रहे।
गौरीशंकर इंटर कालेज में अध्यक्ष जितेंद्र शंकर मिश्रा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता सुरेशानंद ने की। राजकीय हाईस्कूल दबरई में प्रधानाचार्य केके यादव के निर्देशन में प्रभात फेरी निकाली गई। डीआईओएस रितु गोयल ने भाग लिया। डीएवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ शर्मा, हिमांशु शर्मा, अश्वनी कुमार सलौनिया ने धीरेंद्र कुमार ने आजादी की लड़ाई के बारे में बताया। प्रो. राजेंद्र प्रसाद सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य संतोष यादव ने दीप प्रज्जवलित किया। निदेशक आरपी यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। सेंट जोंस स्कूल यूपीएसआईडीसी में फादर एमए जांसन की अध्यक्षता में स्वाधीनता दिवस मनाया।
वीएएस पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण डा. आरके कुलश्रेष्ठ ने किया। एकता पब्लिक स्कूल, एसएचजे मॉर्डन स्कूल में देशभक्ति कार्यक्रम हुए।
माता प्रसाद कलावती देवी में प्रबंधक रामनिवास गुप्ता, रसूलपुर थानाध्यक्ष मनीशचंद्र, श्यामबाबू गुप्ता ने ध्वज को सलामी दी। प्राचार्य अरुणा गौतम ने बधाई दी। लिटिल इंटरनेशनल स्कूल, स्वामी रामतीर्थ स्कूल, प्राइमरी मथुरा नगर, प्राइमरी स्टेशन रोड बालक, प्राइमरी कोटला कन्या, यूपीएस कटरा पठानान, पुष्प पब्लिक स्कूल गुंजन कालोनी में भी ध्वजारोहण किया गया। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में ध्वजारोहण हरीशंकर यादव ने किया। अध्यक्षता सोमप्रकाश कुलश्रेष्ठ ने की। प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह यादव ने आभार जताया। वीरांगना झलकारी बाई स्कूल में प्रबंधक डा. वीपी सिंह शंखवार ने ध्वजारोहण किया।
मदरसों में फहराया तिरंगा, गूंजे देश भक्ति के गीत
फिरोजाबाद। गुलशने रजा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में मदरसा हबीबीया कश्मीरी गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मुख्य अतिथि हनीफ सय्यैद साहब और प्रो. अग्रसेन पांडे और आजाद अहमद साहब ने ध्वजारोहण किया। मदरसा गुलशन-ए-उलूम में दिनेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। संचालन रामनरेश राजपूत ने किया। प्रधानाचार्य फरहाना मतीन, रानरेश मौजूद रहे। बरकाती जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य कमरदाद खान, मदरसा बरकाती शिक्षा समिति में प्रधानाध्यापिका इमराना खान, मदरसा जमियतुल इसलामिया अहसनुल बनात में डीएम नेहा शर्मा ने ध्वजारोहण किया।