फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरा बंजारा गैंग के चार बदमाश दबोचे

विज्ञापन
jewar gangrape
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। कोतवाली पुलिस ने भूरा बंजारा गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से नाजायज असलाह, कारतूस आदि बरामद किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


सोरों प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को सहावर रोड पर राम छितैनी मंदिर के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आशू निवासी रोहिंदा थाना अरनियां जिला बुलंदशहर मूल निवासी नदरई कासगंज, सुखबीर पुजारी निवासी अलीपुर बेसवा थाना इगलास अलीगढ़, राजू अंकल निवासी मोहकमपुर थाना इगलास जिला अलीगढ़, प्रवीन जाटव निवासी रामपुर बेसवा थाना इगलास अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियाें के कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि यह गैंग बुलंदशहर में सक्रिय कुख्यात पशु चोर भूरा बंजारा का गैंग है। भूरा इस समय मथुरा में जेल बंद है। उसकी अनुपस्थिति में उसका पुत्र आशू गैंग की कमान संभालता है। आशु 28 जुलाई को फतेहपुर कलां में ग्रामीण खजांचीलाल को गोली मारकर भैंस चुराने के मामले में वांछित था। पकड़े गए पशु चोरों ने कासगंज, मारहरा आदि स्थानों से भैंसे चोरी और घरों में चोरी की वारदात करने की बात कबूल की है। पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पशु चोरों का यह रजिस्टर्ड गैंग है। इसमें 25 से 30 सदस्य हैं। पुलिस इस गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें