फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनती कार्यकर्ताओं को मेरा नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश की समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि जिन कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी केंद्र एवं प्रदेश में सरकार बनीं उन्हें सम्मानित करने का मौका मिला है। कार्यकर्ताओं की मेहनत को मैं नमन करती हूं। वो यहां सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर होटल तुलसी पैलेस में कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी की सरकार बनी है। उन्होंने मंच से विजय कुमार नरुला, नवीन प्रकाश उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, प्रदीप टंडन, राजेंद्र बौहरे, बनारीसदास भोला, राजेश्वर प्रसाद गोयल, त्रिलोकीनाथ सेठी, ओमप्रकाश गुप्ता सांई, मंगल सिंह राठौर, किशन स्वरूप, हरिओम शुक्ला को सम्मानित किया। प्रदेश मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को धैर्य, अनुशासित होकर कार्य करने को कहा। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण संगठन मजबूत हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें