फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों पर फायरिंग

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पास मंगलवार की रात मंदिर के सेवायत पर फायरिंग की गई। कुछ युवकों ने उनको घेरकर रंगदारी मांगी। विरोध पर फायरिंग कर दी। घटना बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर-1 से करीब 25 मीटर की दूरी पर बताई जा रही है। ऐसे में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत रोहित गोस्वामी मंगलवार की रात करीब 11 बजे बाइक पर घर लौट रहे थे। साथ में उनके गेस्ट हाउस के मैनेजर राजकुमार भी थे। आरोप है कि बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर 1 के पास विष्णु निवासी दुसायत और पुनीत निवासी किशोरपुरा ने अपने साथियों के साथ उनको रोका।

रोहित के अनुसार हमलावरों ने शराब के नशे में उनसे गालीगलौज की और 25,000 रुपये रंगदारी मांगी। विरोध किया तो उन पर तमंचे से फायरिंग कर दी। वो बाल-बाल बचे। फायरिंग की आवाज लोग जुटे तो हमलावर तमंचे लहराते हुए वीआईपी रोड की ओर भाग गए। पुलिस ने रोहित की तहरीर पर रवि और पुनीत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जाएंगे। घटना से मंदिर के अन्य सेवायतों के बीच भय व्याप्त है।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत रोहित गोस्वामी पर फायरिंग करने वाले कुछ युवक मंदिर के ही अन्य सेवायत की शरण में जा पहुंचे। आरोपियों में से एक सेवायत का कर्मचारी भी बताया गया है। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर सेवायत की गद्दी से तमंचा बरामद किया गया है। लेकिन इस सेवायत और उसके कर्मचारी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप वीआईपी मार्ग पर फायरिंग से सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हरियाली तीज को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा के लिए रात में ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया था। इसके बावजूद फायरिंग की घटना हुई। आरोपी भी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें