फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटेलर्स ने जाने ब्रांड बनने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी के रिटेल व्यवसायियों को अमर उजाला के अभिनव आयोजन ‘ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट’ में खुद को ब्रांड के रूप में स्थापित करने के टिप्स दिए गए। सोमवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन रिटेल व्यवसायियों ने प्रतिभाग करके ब्रांडिंग के तरीकों को समझा और अपने अनुभवों को भी साझा किया।
विज्ञापन


संजय प्लेस स्थित होटल लार्ड्स सोमवार को मुंबई स्थित इंडस मीडिया के डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने रिटेल व्यवसाय के समक्ष पेश आ रही चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से युवा ग्राहक आनलाइन शॉपिंग के जरिए रिटेल व्यवसाय के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे में रीजनल बाजार के रिटेलर्स साथियों को अपने कारोबारी माहौल और ग्राहकों की जरूरत के अनुसार बदलना होगा। आवश्यकता अपने कंज्यूमर से निरंतर संवाद बनाए रखने की है।

विशेषज्ञ ने बताया कि प्रिंट और डिजिटल मीडिया दोनों ही माध्यम व्यापारिक प्रतिष्ठान के प्रति भरोसा पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण साधन हैं। ब्रांड बिल्ंिडग करने के लिए रिटेलर्स खुद को ग्राहकों से जुड़कर उन्हें अपने प्रोडक्ट की खूबियों के साथ ही फर्म की प्रतिष्ठा को भी बताएं। जिस तरह के फेसबुक पेज पर कई ज्वैलर्स अपने ज्वैलरी के डिजाइन देते हैं।
विज्ञापन


आटो मोबाइल सेक्टर हो या फिर फर्नीचर या इंटीरियर डेकोरेटर्स फर्म, सभी सोशल मीडिया पर अपने उत्पाद को प्रदर्शित करते हैं। इससे नई पीढ़ी के ग्राहक आसानी से इन्हें खोजकर रिटेलर्स तक पहुंच सकते हैं। उन्हें अपनी सप्लाई चेन, डिजिटल पेमेंट की सुविधा और सेल्स करने वालों को ट्रेनिंग देनी होगी, इससे बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे।

अमर उजाला देता है रिटेलर्स को मंच
विशेषज्ञ ने बताया कि शहर के भरोसेमंद दुकानदार उपभोक्ताओं की पसंद बनने के लिए बिक्री के तरीकों में बदलाव लाएं। अमर उजाला शहर के रिटेलर्स को मंच देने के लिए दीपावली पर शुभ लाभ महोत्सव, नव वर्ष पर मिडनाइट बाजार का आयोजन करता है। इसमें भी रिटेल व्यवसायियों को आयोजन में आने वाले ग्राहकों से सीधा जुड़ने का मौका मिलता है। यहां आफर्स और स्कीम भी ग्राहकों को लुभाते हैं।

आनलाइन आइए, ब्रांड बनाइये
विशेषज्ञ मनीष गुप्ता ने बताया कि आनलाइन बाजार भी तेजी से बढ़ा है। देश में 40 करोड़ लोग इंटरनेट का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें से 16 करोड़ आनलाइन कस्टमर्स हैं। स्मार्ट फोन से आनलाइन खरीदारी करने वालों की संख्या भी करोड़ों में पहुंच गई है। ऐसे में कई स्टोर्स अपने वीडियो बनाकर ग्राहकों के सामने पेश करते हैं। ग्राहक वहीं जाएगा, जहां उसे सुविधाजनक महसूस होगा। अमर उजाला डॉट कॉम से ही पांच करोड़ लोग हर माह जुड़ते हैं, इनमें 70 फीसदी युवा हैं। इसी तरह अमर उजाला की बेवसाइट पर 59 लाख फालोअर्स हैं। अमर उजाला के फेसबुक पेज हो या फिर माई सिटी एप, इन पर भी खबरों के साथ ही बाजार के नए ट्रेंड, फैशन की जानकारी दी जाती है।

इन व्यवसायियों ने की शिरकत
आगरा। गृह सज्जा के मुकेश गुप्ता, माइक्रोटेक इन्फोर्मेशन सिस्टम के अरुण कौशिक, हिंद हार्डवेयर के राजीव नागरानी, केटीएल प्राइवेट लिमिटेल के नवीन नारंग, कल्याण सेल्स कारपोरेशन के संजय पंजवानी, मधुसूदन मोटर्स के पीएस तिवारी, बेदी कलेक्शन के अनूप बेदी, सन ज्वैलर्स के अनिल मित्तल, सोनी ईयरकोन के अनुराग बंसल, एफ एंड आई डेकोर के गौरव जैन, प्लास्टिक किंग के मनोज सिंघल, स्टाइल हब के हीरालाल, गोपाल संस के विकास अग्रवाल, हिटलर बदर्स के अमित मित्तल, हृदयनारायण जैदा एंड संस के नवीन, एडवांस एड के आरके शर्मा, बच्चूमल संस के सुचित सुराना, दी अर्बन हाउस के आदित्य अग्रवाल, फर्म यट टू ओपन के श्रद्धा जैन, टोडलर्स शॉपी के उपेंद्र वर्मा, दी मिलेनियम सिस्टम्स के अमित अग्रवाल, फ्रंट लाइन इलेक्ट्रोनिक्स के अजय अग्रवाल, बंसल ट्रांजिस्टर कंपनी के संदीप बंसल, कृष्णा पेंट्स के केके शर्मा, विराट फर्नीचर्स के मुकुल मित्तल, रामबाबू पराठे वाले चंद्रमोहन, भारत व्यवसाय के आदित्य अग्रवाल, जी ट्रेंड्स के इंद्रजीत गुलाटी, ड्रेसबेरी के जितेंद्र, शंकरलाल संस के राहुल गर्ग, केआई इलेक्ट्रोनिक्स के अनिल, अनीता टेक्सटाइल के जनक कुमार, राहुल ट्रेडिंग कंपनी के मनोज कुमार अग्रवाल, जोएरिया के अर्पित जैन, कॉनवे प्लाजा के नदीम, हिल्टन की वाणी, रावी इवेंट्स के मनीष अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें