फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट के रुपये मांगने पर मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रांस यमुना कालोनी में सोमवार शाम को रंगबाजी में युवक ने सिगरेट के रुपये मांगने पर खोखा संचालक की पिटाई लगाई। सामान फेंक दिया। फायरिंग भी की। इससे दहशत फैल गई। लोगों के जुटने पर हमलावर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कालोनी के रहने वाले अमित गुप्ता का कालोनी में ही एक हास्पिटल के पास पान-मसाला का खोखा है। अमित ने बताया कि सोमवार शाम को खोखे पर क्षेत्र का प्रिंस ठाकुर कार से आया। उसने सिगरेट पीने के बाद गुटखा और पान मसाला खरीदा। इसके बाद वह जाने लगा।

अमित ने रुपये मांगे। आरोप है कि प्रिंस ने गालीगलौज की और खोखे पर रखीं कोल्डड्रिंक की बोतल फेंक दी। अमित के पैर में भी बोतल मारी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पिस्टल से फायर किया। पास ही स्थित हलवाई लल्लू ने उसे बचाया। लोगों के जुटने पर प्रिंस कार लेकर भाग गया। जानकारी पर थाना एत्माद्दौला की फोर्स पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रिंस रंगबाजी करता है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें