फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जे हमाई जोरु है...

विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर एक महिला का पीछा कर रहे वृद्ध को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। वहां वृद्ध उम्र से आधी महिला को अपनी पत्नी बताते हुए कोर्ट मैरिज का दावा कर रहा है। वहीं पुलिस दोनों से बातचीत कर मामले के निस्तारण का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध ने पत्नी की मौत के बाद करीब छह वर्ष पूर्व उम्र से आधी थाना भोगांव क्षेत्र निवासी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली थी। बताते हैं कि महिला पहले से ही शादीशुदा थी मगर इस बात की जानकारी वृद्ध को नहीं थी। इस बीच महिला ने वृद्ध की संपत्ति व रुपये ऐंठना शुरू कर दिया। कुछ समय बीतने के बाद वृद्ध को चक्कर कटवाने लगी। उसे जमीन बेचने का भी दबाव बनाया जाने लगा।

बुधवार को जब महिला कलक्ट्रेट पहुंची तो वृद्ध भी पीछा करते हुए पहुंच गया। इसकी शिकायत महिला द्वारा कंट्रोल रूम पर दी गई तो महिला थाना पुलिस दोनों को थाने ले गई। वहां वृद्ध ने महिला को पत्नी बताते हुए कोर्ट मैरिज करने की बात कही। महिला का कहना है कि वह जहां भी जाती है। वृद्ध पीछा करता है उसकी कोई शादी नहीं हुई है। बहरहाल मामला अब थाने में है और पुलिस सच्चाई जानने के लिए दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें