फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलावन में बेटी की हत्या कर शव फूंका

विज्ञापन
ऑनर किलिंग - फोटो : SELF
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव विरामपुर में किशोरी की हत्या कर दी गई। शव जलाकर सबूत नष्ट कर दिए गए। हत्या का आरोप पिता, बाबा और सौतेली मां पर है। किशोरी के मामा ने तीनों के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अपनी जांच के आधार पर मामले को आत्महत्या का बता रही है।
विज्ञापन

रवेंद्र पुत्र रामविलास निवासी नगला बैनी थाना जैथरा ने थाना मलावन में मुकदमा दर्ज कराया है कि गांव विरामपुर निवासी उसकी भांजी अंजली (16 वर्ष) की रविवार को सौतेली मां नीलम, पिता ओमवीर और बाबा शिव सागर ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर वह विरामपुर पहुंचा तो उसकी भांजी का शव भी नहीं मिला। हत्यारोपियों ने सबूत मिटाने को उसके शव को फूंक दिया था। इस मामले में थानाध्यक्ष मलावन हरीराम का कुछ और ही कहना है। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के तथ्य सामने आए हैं। किशोरी का पिता दिल्ली में रहकर ट्रक चलाता है। किशोरी की सौतेली मां और बाबा ही घर पर हैं। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें