फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते कई मकान हुए जमींदोज

विज्ञापन
आरोपियों ने जेसीबी से ढहाया मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर(एटा)।
विज्ञापन

रविवार रात को हुई तेज बारिश के चलते क्षेत्र के किले की मिट्टी खिसक गई। इसके चलते तीन मकान जमींदोज हो गए। साथ ही दो दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सोमवार को क्षेत्र के बाशिंदों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सहायता दिलाने की मांग की।
क्षेत्र में सुनहरी मस्जिद के निकट स्थित किले की बरसात के मौसम में मिट्टी ढहना आम है। बताया जाता है कि इस बार मस्जिद के पास किले की कुछ भूमि पर किला निवासी कुछ लोगों ने जेसीबी से जमीन की खुदाई की। इसके चलते पहली तेज बारिश में किले की मिट्टी का कटान हो गया। इसके चलते सिब्तेहसन के पुत्रों के तीन मकान ढह गए। जबकि दो दर्जन मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि पारिवारिक मामले के चलते तीनों मकान पिछले तीन दिनों से खाली पडे़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान क्षतिग्रस्त होने से दो दर्जन भवन स्वामी दहशत में आ गए। सोमवार सुबह मोहल्ले वासी व क्षतिग्रस्त मकानों के स्वामी एकत्रित होकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने मौके पर राजस्व लेखपाल को निरीक्षण के लिऐ भेजा। वहीं सभासद अब्दुल कलाम अंसारी ने खुदाई कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ गरीब अल्पसंख्यकों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें