फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर शाप पर यूपी-100 के सिपाहियों को पीटा

विज्ञापन
police
विज्ञापन

विज्ञापन
नौहझील। गांव हसनपुर में बीयर की दुकान पर झगड़े की सूचना पर पहुंची यूपी-100 की टीम पर युवकों ने हमला कर दिया। सिपाहियों की पिटाई कर दी। उनकी मदद को थाना पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग खड़े हुए। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आठ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बुधवार रात्रि करीब 9.40 बजे गांव हसनपुर में बीयर की दुकान पर युवकों का सेल्समैन से झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना पर यूपी-100 की टीम पहुंच गई। पुलिस को देख नशे में धुत युवकों ने पुलिस को ही घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवकों ने सिपाहियों से मारपीट तक कर दी।
विज्ञापन


सिपाहियों पर हमले की सूचना जब थाना पुलिस को मिली तो मदद को फोर्स दौड़ पड़ा। पुलिस फोर्स को देख हमलावर भाग गए। इस मामले में बीयर शाप संचालक भंवर सिंह ने गांव हसनपुर निवासी नागेंद्र उर्फ नागू, लक्ष्मण सिंह, संजू, दलवीर सिंह, रिंकू, राजू, ठकुरी, बिजेंद्र सिंह एवं पांच अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना नौहझील में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी नागेंद्र उर्फ नागू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें