टूंडला (फिरोजाबाद)। अवैध खनन के आरोप में माफियों को रोकने पहुंची पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिशें दे रही है। पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बताते चलें कि मंगलवार को टूंडला पुलिस ने पचोखरा क्षेत्र के गढ़ी निर्भय से मिट्टी की अवैध खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रोल को हजरतपुर नाले पर रोकने का प्रयास किया। इस पर खनन माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया था। पुलिस को खेतों से निकालकर दौड़ाकर पीटा था। इसमें पुलिसकर्मी रामवीर शर्मा व अशोक कुंतल घायल हो गए। इस पर पुलिस ने खनन माफिया हरीबाबू यादव ग्राम प्रधान हजरतपुर, दीपू निवासी रामनगर, मोनू यादव, जिमी पाल, वीनेश, पवन, राम लक्ष्मण, प्रवेश निवासी गढ़ी निर्भय थाना पचोखरा व 20-25 अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बुधवार को पुलिस ने दबिशें देते हुए थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी निर्भय निवासी प्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।