फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Agra: डब्ल्यूएचओ के तीन स्वास्थ्यकर्मी सहित 19 संक्रमित, ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैल रहा संक्रमण

Mon, 08 Aug 2022 10:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के आंकड़े फिर डराने लगे हैं। पिछले छह दिन में 64 नए मरीज मिले चुके हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 63 हो गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर फिर बढ़ गई है। सोमवार को 19 मरीज मिले हैं। इनमें डब्ल्यूएचओ के तीन स्वास्थकर्मी हैं। ये लोग संक्रमितों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के काम में लगे थे। इनके अलावा सात मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं। तीन गैर जिलों से आए यात्री और छह मरीज शहरी इलाकों में मिले हैं।

विज्ञापन


जिले में प्रतिदिन तीन हजार लोगों की कोरोना जांच का लक्ष्य है। सोमवार को 1,383 लोगों की जांच हो सकी। एसएन मेडिकल कॉलेज की वॉयरोलॉजी लैब में कोविड टेस्ट मशीन खराब है। ऐसे में आगरा से नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट भी देरी से मिल रही है। इधर संक्रमण की दर बढ़ गई है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में सात मरीज मिले 

सोमवार को सबसे ज्यादा मरीज ग्रामीण क्षेत्र से मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि धनौली, अछनेरा, शमसाबाद, खंदौली, एत्मादपुर, जमालपुर में 7 मरीज मिले हैं। शहर के दयालबाग, रामबाग, कैंट, डिफेंस कॉलोनी, नूरी दरवाजा से 6 मरीज मिले हैं। कैंट स्टेशन पर जांच में भिंड, शिकोहाबाद से आए दो यात्रियों में वायरस की पुष्टि हुई है। तीसरा मरीज ट्रेस नहीं हो सका है।

Trending Videos
विज्ञापन

एक तरफ जांच, तो दूसरी तरफ शहर में कोरोना की रोकथाम के इंतजाम भी ठप है। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क लोग घूम रहे हैं। निशुल्क प्रवेश होने के कारण ताजमहल में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। सैनिटाइजेशन बंद हो गया है। पिछले छह दिन में 64 नए मरीज मिले चुके हैं। जिले में 63 सक्रिय मरीज हैं। 

5100 लोगों को लगा टीका

जिले में सोमवार को 165 केंद्रों पर 5100 को टीका लगा। इसमें सबसे ज्यादा 3,055 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के 385 लोगों ने टीके की पहली डोज और 932 लोगों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई है। 12 से 14 साल तक के 167 लोगों ने पहली और 228 ने दूसरी डोज लगवाई है। 15 से 17 साल तक के 83 किशोर-किशोरियों को पहली खुराक और 250 को दूसरी खुराक लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें