फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक की मशाल हुई रोशन, अमर उजाला है मीडिया पार्टनर

Sun, 29 Sep 2024 11:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में उत्साह और उमंग के बीच खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक की मशाल रोशन हुई। अमर उजाला मून स्कूल ओलंपिक का मीडिया पार्टनर है। 
विज्ञापन
खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक की मशाल हुई रोशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में उत्साह और उमंग के बीच खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक के 18वें संस्करण की शुरुआत हो गई। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताज सिटी परिसर में रविवार को मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि जिला जज (लारा) महेश नौटियाल ने मशाल प्रज्ज्वलित की। शुभंकर चंपक अनावरण समारोह में आकर्षण का केंद्र रहे। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 9 नवंबर से 15 नवंबर तक मून स्कूल ओलंपिक होगा। अमर उजाला मून स्कूल ओलंपिक का मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता चौहान ने कहा कि पिछले 18 सालों में मून स्कूल ओलंपिक देश के तमाम खेल संगठनों के बीच मिसाल बन चुका है। डॉ. चौहान ने कहा कि राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे शहर के तमाम खेल सितारों की नर्सरी मून स्कूल ओलंपिक रहा है।

खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक की मशाल हुई रोशन - फोटो : संवाद
डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मून ओलंपिक में सात दिनों तक लगभग 15000 खिलाड़ियों का कुशल प्रबंधन खेल आयोजन की सुनहरी तस्वीर तैयार करने का काम करता रहा है। जिला जज (लारा) महेश नौटियाल ने कहा कि मून स्कूल ओलंपिक हजारों खिलाड़ियों के लिए अपने खेल कौशल के प्रदर्शन का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है।

आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानिया ने कहा कि हमारा मकसद शहर के हर एक घर में खेल को पहुंचना है। मुख्य समन्वयक हरीश सिंह ने कहा कि मून स्कूल ओलंपिक के 18 में संस्करण की मेजबानी मिलना स्कूल के लिए गौरव की बात है।
 

खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक की मशाल हुई रोशन - फोटो : संवाद
इसके पहले बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर समारोह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इस दौरान विनोद सीतलानी, सह समन्वयक मनीष तिवारी, डॉ विजय किशोर बंसल, पूरन डावर, एचके पालीवाल, प्रशांत गुप्ता, जेएस फौजदार, शैलेंद्र पाठक, हृदयेश चौधरी, एसएस यादव, संजय तोमर, डॉ आरपी सिंह, उमेश शर्मा, डॉ एसडी पचौरी, छोटेलाल बंसल, मनीष गुप्ता, डॉ. आरके माहेश्वरी, महेश उपाध्याय, राजेश कुमार, गजेंद्र शर्मा, कुलदीप पाठक, डॉक्टर रविंद्र भदोरिया, राजेश कुमार, सोहेल, जसवीर सिंह, हर्षिका मिश्रा, रिद्धि, जितेंद्र सिंघल, हरिओम, आरके पांडे, केएन कौशिक, हरि सिंह यादव, विश्वनिधि मिश्रा, जीसी तिवारी, सभ्यता श्रीवास्तव टीएन पाराशर, विजय सिंह, उदय प्रताप, सोमेश दुबे, नंदी रावत आदि मौजूद रहे।
 

22 खेलों में 1570 पदकों के लिए होगा घमासान

जिला ओलंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि मून स्कूल ओलंपिक में 22 खेल शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 9 ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी शामिल की गई है। 79 चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल आयोजन का हिस्सा होंगी। साथ ही 1570 पदक विजेता खिलाड़ियों को वितरित किए जाएंगे। 
 

खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक की मशाल हुई रोशन - फोटो : संवाद
पालीवाल ने बताया कि इस बार खेलों में एथलेटिक्स, शतरंज, कबड्डी, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, हैंडबॉल, मुक्केबाजी, खो खो, फुटबॉल, लॉन टेनिस, तैराकी, वूशु, स्केटिंग, टग ऑफ वार, निशानेबाजी, जिमनास्टिक, कराटे, वॉलीबॉल, योग, तलवारबाजी, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस खेल शामिल किए गए हैं।
 

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान करेगा अमर उजाला

आयोजन समिति के संयुक्त सचिव राजीव दीक्षित ने बताया कि मीडिया पार्टनर पार्टनर अमर उजाला की ओर से मून स्कूल ओलंपिक के 18वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान करेगा। दीक्षित ने बताया कि खिलाड़ियों को हाजी मोहम्मद इशाक मेमोरियल ट्रॉफी, रिया अस्थाना ट्रॉफी, विजय ट्रॉफी, इंडियन ऑयल ट्रॉफी, धौलपुर फ्रेश ट्रॉफी, विजय शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी और देवकीनंदन विभव ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।
 

खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक की मशाल हुई रोशन - फोटो : संवाद

सम्मानित हुई शख्सियतें

मून स्कूल ओलंपिक की 18 साल से चल रही अनवरत यात्रा में अपना लगातार सहयोग देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया। केशव दीक्षित, कुमार गोयल, प्रमोद कुमार जैन, मधुर मित्तल, एके गुप्ता, बीडी अग्रवाल, हरिओम दिक्षित, सुरेंद्र सिंह, नजीर अहमद, सुमित विभव, आलोक सिंह, डीके सिंह, नवीन जैन, श्रुति सिंघल, रजत अस्थाना, डॉ बीना लवानिया, सुशील गुप्ता, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, गिरधर शर्मा, कर्नल अपूर्व त्यागी और चारु पटेल को सम्मान से नवाजा गया।
 
विज्ञापन

मशाल आज पहुंचेगी ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल

मून स्कूल ओलंपिक की मशाल 30 सितंबर से शहर के स्कूलों में जाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी। मशाल 30 सितंबर को कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल फतेहाबाद रोड, और 1 अक्टूबर को द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ आगरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें