फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0: स्कूल के 187 वाहनों के चालान, 49 किए बंद; 52 अनफिट गाड़ियों का होगा सत्यापन

Wed, 26 Aug 2026 11:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत आगरा में परिवहन विभाग ने 187 स्कूली वाहनों के चालान किए और 49 वाहनों को बंद कराया है। जांच में मिले 52 अनफिट वाहनों का स्कूलों में जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा और 29 अगस्त तक रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए चल रहे मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत परिवहन विभाग ने 187 स्कूली वाहनों के चालान किए हैं। 49 वाहनों को बंद कराया है। अभी 52 वाहन अनफिट पाए गए हैं। अब परिवहन विभाग की टीमें स्कूलों में पहुंचकर इन सभी वाहनों का भौतिक सत्यापन करेंगी। सभी को 29 अगस्त तक सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आरटीओ प्रवर्तन आगरा संभाग अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि सभी एआरटीओ प्रवर्तन और यात्री कर अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। सूची में शामिल प्रत्येक अनफिट वाहन की मौके पर जांच की जाए। स्कूल प्रबंधन को अपने लेटरहेड पर वाहन की वर्तमान स्थिति लिखकर देनी होगी। यदि वाहन स्कूल परिसर में उपलब्ध है तो उसकी फोटो लेकर संबंधित सूची के साथ लगाई जाएगी।

वहीं एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार ने बताया कि केवल कर्मचारियों की मौखिक या लिखित रिपोर्ट पर्याप्त नहीं होगी। प्रत्येक फिटनेस समाप्त वाहन के संबंध में स्कूल प्रबंधन की आख्या ही सूचना का आधार मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 11 से 25 अगस्त के बीच स्कूल वाहनों की फिटनेस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन


अनफिट वाहनों के संचालकों को पंजीकृत डाक से नोटिस भेजे गए और विभागीय कर्मचारियों ने स्कूलों में जाकर भी नोटिस तामील कराए। स्कूलों से ऐसे वाहनों को सड़क पर नहीं चलाने के संबंध में पत्र भी लिए गए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर असुरक्षित वाहनों से बच्चों को ढोने वाले स्कूलों के खिलाफ मान्यता निलंबित या रद्द करने की कार्रवाई हो सकती है। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में आपराधिक प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें