फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को दी जाए कानूनी जानकारी

विज्ञापन
श्रमिकों को दी जाए कानूनी जानकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। हर हाल में मेहनत करके परिवार पालने वाले श्रमिकों को कानूनी जानकारी दी जानी चाहिए। कानूनी जानकारी के अभाव में ही अधिकांश श्रमिक शोषण और उत्पीड़न का शिकार होते हैं। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तेंद्रपाल ने कहीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगरा रोड स्थित हनूमान राइस मिल में श्रमिक दिवस पर बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में प्राधिकरण सचिव ने कहा कि श्रमिकों को अपना बीमा करना चाहिए। श्रम कार्यालय में श्रमिकों को पंजीकरण भी कराना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी करनी चाहिए।
विज्ञापन


श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजेंद्र सिंह ने कहा कि श्रमिकों के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती है। पंजीकृत श्रमिकों को किसी भी तरह की दुर्घटना पर प्रतिकर दिया जाता है। श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। निशुल्क अधिवक्ता सुनील कुमार यादव ने कहा अगर श्रमिकों को किसी तरह की परेशानी होती है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण की भी मदद ले सकते हैं। प्राधिकरण से भी श्रमिकों को न्याय दिलाया जाता है। श्रम कार्यालय के सहायक शिवस्वरूप, प्राधिकरण कार्यालय सहायक अवनींद्र प्रताप सिंह, पैरालीगल वॉलंटियर सुरेंद्र सिंह यादव, मीरादेवी, गिरीशा देवी, सुरभि देवी, जितेंद्र सिंह, सुशील कुमार, अरुण कुमार, रामरतन मौजूद रहे। शिविर संयोजक राइस मिल के मालिक सुरेश बंसल बीनू ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें