फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के आरोपी सगे भाई पुलिस पकड़ से दूर

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार के मोहल्ला मुरसदपुर में टहलते हुए युवक की गोली मारकर हत्या करके सनसनी फैलाने वाले आरोपी सगे भाई पुलिस की पकड़ से दूर बने हैं। पुलिस की तीन टीमें चार दिन से हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हैं, पर केवल नाकामी ही हाथ लगी है। दावा जरूर किया जा रहा है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार के मोहल्ला मुरसदुपर निवासी राजेंद्र (26) पुत्र किशन सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह घर के बाहर टहल रहा था। सरेशाम हुए हत्याकांड से मोहल्ला मुरसदपुर में माहौल गर्मा गया। मृतक के भाई ने जितेंद्र और धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने हत्यारोपियों सगे भाइयों को पकडने को तीन टीमें लगाई। चार दिन बीतने के बाद हत्यारोपी सगे भाइयों पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। इतना जरूर है कि पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं, पर केवल नाकामी ही हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपी सगे भाई पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें