फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधारानी मंदिर में समाज गायन व फूल बंगले के मध्य हुआ व्याहुला उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-पी-01, फोटो-पी-02
विज्ञापन

समाज गायन व फूल बंगले के बीच हुआ व्याहुला उत्सव
- राधारानी मंदिर में अखिल भारतीय श्रीपंच राधावल्लभीय निर्मोही अखाड़ा ने किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। क्षेत्र में गोविंद घाट स्थित राधारानी मंदिर में राधा वल्लभ लाल जू का व्याहुला उत्सव मनाया गया। यह उत्सव अखिल भारतीय श्रीपंच राधावल्लभीय निर्मोही अखाड़ा की ओर से मनाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को श्री हित लाडिली शरण महाराज के निर्देशन मेें श्रीहित हरिवंश महाप्रभुु जन्मोत्सव के अंतर्गत आयोजित महोत्सव में समाजी राकेश मुखिया ने बधाई गायन किया। इससे पूर्व नगर में राधावल्लभ लाल एवं हित हरिवंश स्वरूप का डोला नगर में निकाला गया, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान चतु: संप्रदाय अध्यक्ष महंत जयराम दास महाराज, पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर नवलगिरि महाराज, कमलदास महाराज, सुंदरदास महाराज, मोहिनी शरण महाराज, नागरि दास, प्रियाबल्लभ वशिष्ठ, श्यामसुंदर महाराज, हरिशंकर दास नागा महाराज, लक्ष्मीनारायण शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, दंपति किशोर शरन, राधाबल्लभ शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें