फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती 19 को, सजेगा छप्पन भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव कृष्ण की नगरी में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 19 अप्रैल को सुबह से लेकर शाम तक हनुमान मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सुंदरकांड के पाठ होंगे।
विज्ञापन


बाल मित्र मंडल द्वारा 19 अप्रैल को मल्लपुरा स्थित प्राचीन मंदिर ठाकुर केशव देव महाराज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में छप्पन भोग, सुंदरकांड, भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के अनुसार दोपहर हनुमानजी की प्रतिमा का पंचामृत स्नान कराया जाएगा।

शीतला घाटी क्षेत्र स्थित बाल हनुमान मंदिर पर अभिषेक, छप्पन भोग दर्शन के साथ फूलबंगले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर सेवायत पं. गोविंद शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल को मध्यान्ह में श्री हनुमन्तलाल का पंचामृत अभिषेक, सायं 5 से फूलबंगला व छप्पन भोग दर्शन होंगे।
विज्ञापन


भरतपुर गेट घीया मंडी स्थित बाल हनुमान मंदिर में सुबह बाल हनुमान की प्रतिमा का अभिषेक होगा, इसके बाद संकीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं मथुरा के अन्य हनुमान मंदिरों में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

श्रीजी महाराज ट्रस्ट कमेटी के तत्वावधान में श्री सिद्ध पीठ दक्षिण मुखी बाल हनुमान मंदिर विश्राम घाट महाप्रभु जी की बैठक प्रांगण में हनुमान जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रीजी पीठाधीश्वर भोला बाबा महाराज श्रीजीगादिपति के सान्निध्य में मध्यान्ह सुंदरकांड पाठ, गीत गोविंद और पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें