फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस को अपर निदेशक ने बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ़ ने जिला अस्पताल के सीएसएस को बदल दिया है। अब नए सीएमएस के रूप में डा. राजेंद्र कुमार अग्रवाल काम देखेंगे। अपर निदेशक की ओर से आदेश दो दिन पहले जारी कर दिए गए हैं लेकिन छुट्टियां होने के कारण राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने अब तक चार्ज नहीं लिया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में स्थानांतरण पर आए सर्जन डा. राजेश कुमार अग्रवाल वरिष्ठ सूची के क्रमांक 8197 पर हैं। वहीं वर्तमान सीएमएस डा. बी. सागर का वरिष्ठता क्रमांक 9706 है। इसके मद्देनजर अपर निदेशक ने डा. अग्रवाल को सीएमएस की जिम्मेदारी सौंपी है। एडी ने दो मार्च को आदेश जारी कर दिए थे लेकिन रविवार और शिवरात्रि की छुट्टियां होने के कारण डा. राजेंद्र अग्रवाल चार्ज नहीं ले सके हैं।

जिला अस्पताल में अब तक कोई सर्जन नहीं था, लेकिन अब डा. राजेश कुमार अग्रवाल की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। वह सीएमएस का कार्य देखने के साथ ही सर्जन का दायित्व भी निभाएंगे। सीएमओ डा. अजय अग्रवाल का कहना है कि डा. राजेश कुमार अग्रवाल पिछले महीने स्थानांतरण पर आए थे। उन्हें अपर निदेशक ने सीएमएस की जिम्मेदारी सौंपी है। मुझे भी पत्र प्राप्त हो गया है और वह मंगलवार को चार्ज ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें