फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी, प्रेमिका की रार थाने पहुंची, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
एटा। पत्नी और प्रेमिका की रार थाने तक पहुंच गई। पत्नी और प्रेमिका के शिकायत करने पर एसएसपी ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को जांच करने का आदेश दिया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में प्रेमिका ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि शादी का झांसा देकर अभिजीत राठौर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी क्लिीपिंग वायरल न करने के लिए उससे 10 लाख रुपये की मांग भी की। साथ ही न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इधर, पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति के साथ प्रेमिका जबरन साथ रहने का दबाव बना रही है। आरोप है उसके पति की अश्लील वीडियो भी बना ली है, जिसे वायरल करने की युवती धमकी दी रही है। पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि युवती उसके पति की वीडियो न वायरल करने के लिए रुपयों की मांग भी कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें