फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार जीजा-साले की ट्रक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे के गणेशरा कट के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। जीजा अपने साले के साथ बेटे की शादी के कार्ड बांटकर गणेशरा से घर लौट रहा था। घर में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को क्रेन से हटवाकर कब्जे में लिया। हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहनों को निकलवाकर मार्ग सुचारु कराया।
विज्ञापन


महोली रोड के प्रतापनगर निवासी चंदन सिंह छौंकर (61) पुत्र रघुवीर सिंह छौंकर के बेटे प्रशांत सिंह की आठ मार्च को शादी है। शादी के कार्ड बांटने के लिए पिता ने अपने साले बलदेव की नंदू गढ़ी निवासी जयपाल सिंह (44) को बुला लिया। शुक्रवार को जीजा-साले बाइक से शादी के कार्ड बांटकर गांव गणेशरा से घर लौट रहे थे।

दोनों हाईवे पर गणेशरा कट के पास पहुंचे ही थे कि आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घायल साले को नयति में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवाकर थाने पहुंचाया। वाहनों की धीरे-धीरे आगे बढ़वाकर मार्ग सुचारु करवाया। जीजा-साले की मौत की खबर से शादी वाले घर में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें