फिरोजाबाद। बजट में युवा के लिए कोई घोषणा न होने से युवा निराश हैं। युवाओं का कहना है कि रोजगार के मुद्दे पर बजट में सन्नाटा दिखा। रोजगार के बजट को लेकर युवाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। युवाओं का कहना था कि बजट में जो उम्मीदें थी, अधूरी रहीं।
जो बेरोजगार हैं, उनके सरकार बेरोजगारी भत्ता देने की योजना चला देती। जो नौकरी कर रहे हैं, जिन्हे भरपूर वेतन मिल रहा है। उन्हें टैक्स में सरकार ने राहत दी। मगर जिनके पास कुछ कमाने का साधन नहीं है, उनके बारे में सरकार ने कुछ नहीं सोचा। नीरज, युवा
युवाओं के लिए बजट में कुछ नहीं है। बजट पेश हुआ तो देखने बैठे कि मोदी सरकार युवाओं के लिए क्या करती है। मगर ऐसा कुछ खास नहीं किया। शिक्षा सस्ती करनी चाहिए थी। युवाओं के प्रयोग की चीजों को सस्ता करना चाहिए था। रुद्राक्ष शर्मा, युवा
मोदी सरकार को बजट में युवाओं को भी राहत देनी चाहिए थी। बजट का बड़ा भाग शिक्षा पर खर्च होना चाहिए था। तकनीकि शिक्षा सस्ती करनी चाहिए। ताकि गरीब बच्चे भी अच्छे कालेजों में पढ़ाई कर सकें। मगर बजट में ऐसा नहीं हुआ। शिवानी राठौर, युवा
हमारे जिले में मेडिकल कालेज तो बन रहा है। उम्मीद थी कि छात्राओं के लिए टेक्नीकल कालेज भी सरकार खोलेगी। मगर आरक्षण में ऐसा कुछ देखने को मिला नहीं। युवा पूरी तरह निराश है। शिवानी शर्मा, युवा