फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पांच वाहन भिड़े, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। मंगलवार अल सुबह कोहरे के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र में पांच वाहन भिड़ गए। इसमें इनोवा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल भेज दिया। वहीं फिरोजाबाद हादसे में एक की मौत हो गई अन्य हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दिल्ली के तिलक नगर निवासी हरजीत अपनी इनोवा से गोरखपुर से लौट रहे थे। जब उनकी कार थाना नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत गांव वीरई जहानाबाद के समीप पहुंची।

तभी तेज गति से आ रही प्राइवेट टूरिस्ट बस ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार चालक अखिलेश (35) देवराज और हरजीत (35) निवासी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एक के बाद एक करके पांच वाहन भिड़ गये। हादसे की जानकारी होते ही पेट्रोलिंग वाहन पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने हरजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अखिलेश को फिरोजाबाद रेफर कर दिया। मृतक के भाई अमरजीत अन्य परिजनों के साथ थाना पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें