फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षकों को देख दौड़ाई गायों से भरी गाड़ी पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर रविवार की रात को करीब डेढ़ बजे गो रक्षकों को देख चालक द्वारा दौड़ाई गई गायों से भरी डीसीएम पलट गई। इस हादसे में बुलंदशहर के गांव अरनिया निवासी मुन्ना की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मुन्ना गो तस्करों का साथी है। एक गो तस्कर को पकड़ भी लिया गया है। पुलिस पूछताछ में उसने अपने सभी छह साथियों के नाम बता दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह घटना नौहझील थाना क्षेत्र में झाड़ी हनुमान मंदिर के पास की है। कार सवार गो रक्षकों को देख गायों से भरी डीसीएस को चालक ने तेजी के साथ दौड़ाया। बेकाबू डीसीएम थोड़ा सा आगे जाकर पलट गई। डीसीएम के पलटते ही डीसीएम सवार लोग निकलकर भाग गए, जबकि शाहिद निवासी अरनिया रौंदा बुलंदशहर को गो रक्षकों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सोमवार की सुबह को उस वक्त हल्ला मचा जब सुरेंद्र के खेत में एक युवक का शव मिला। गो रक्षकों द्वारा पकड़े गए शाहिद ने उसकी पहचान अपने ही गांव के मुन्ना के रूप में की। उसके मुताबिक वह उससे मामा का लड़का है। मुन्ना भी अरनिया रौंदा का ही रहने वाला है। उसके मुताबिक डीसीएम पलटने से वह गंभीर घायल हुआ था। पुलिस का कहना है कि शाहिद तो पहचान रहा है लेकिन पुलिस अपने स्तर पर शिनाख्त कराएगी।
विज्ञापन


इस मामले में रिपोर्ट पवन राजपूत निवासी जनकपुरी ने कराई है। पवन राजपूत ने रिपोर्ट में कहा है कि वह साथी राजबीर ठाकुर और सरजीत गुर्जर के साथ कार से कोसीकलां से शेरगढ़ होते हुए मथुरा आ रहे थे। झाड़ी वाले हनुमान मंदिर के पास एक डीसीएम दिखाई दी, जिसमें गाय लदी थीं।

गोतस्कर होने के शक में अपनी कार को आगे निकालकर डीसीएम को रुकवाने की कोशिश की तो डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी और थोड़ा आगे जाकर पलट गई। डीसीएम में पांच गाय और सात लोग थे जो निकलकर भाग गए। गो तस्करों ने पत्थर भी फेंके थे। गाड़ी पलटने में एक व्यक्ति घायल हो गया था जिसे हम लोगों ने पकड़ लिया था। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शाहिद पुत्र कालिया बंजारा बताया।


पवन राजपूत ने मुकदमा दर्ज कराया है। पवन का कहना है कि उसकी गाड़ी में भी टक्कर मारी गई थी। डीसीएम में कुछ लोग जानवर लेकर जा रहे थे। एक युवक को पकड़ा है। एक युवक मरा है उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
- बबलू कुमार, एसएसपी

गो तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बल को चौकस कर दिया गया है। कोसीकलां थाना क्षेत्र में जो गोवंश के अवशेष मिले थे उस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

- सर्वज्ञराम मिश्रा, जिलाधिकारी मथुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें