फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक से टकराई, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह प्राइवेट स्लीपर बस ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। जिससे बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग ने घायलों को अस्पताल भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बिहार के मुज्जफरपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर बस ग्राम धनपुरा के समीप ट्रक के कट मारने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। जिससे बस के ऊपरी स्लीपरों पर सो रहे यात्री नीचे गिरे, इससे उनके चोट गईं। सभी यात्री छठ पूजा के बाद बिहार से दिल्ली अपने काम पर लौट रहे थे।

हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। यात्री बस के शीशे तोड़ कर बाहर निकल कर भागने लगे। जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग कार सवार भूतपूर्व सैनिकों ने घायलों को बस से निकाला और अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन



घायलों में चंदन कुमार (20) निवासी रामवन, प्रकाश कुमार (27) निवासी छपरा शिवहर बिहार, सुनील साह (25) छिवासा बिहार, शिवशंकर (35) प्रेम नगर दिल्ली, राहुल (30) मनोज निवासी सुप्रिया कटरी बिहार, सुरेंद्र (37), विनोद (35) निवासी मोतिहारी बिहार, विक्की (20) निवासी मोतिहारी विहार, शीलेंद्र (40), शैलेंद्र (36), सरिता (40), अनिल (30), शिवरतन (37) पप्पू कुमार (20), राजाबाबू (36), विजय प्रसाद (36), रवी (14), हिमांशू (12), गोविंदपुरी दिल्ली, दिलीप सिंह (35) संध्या (26) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें