फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के दो साल बाद भी नहीं उबर सका बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नोटबंदी की मार से जहां व्यापारी और आम आदमी दो साल बाद भी नहीं उबर पाए हैं। वहीं, बैंकों में लेनदेन बढ़ा है। बाजारों पर भी नोटबंदी का असर दिखाई दे रहा है। उम्मीद है कि अगले वर्ष तक व्यापारियों और आम आदमी की स्थिति भी सुधर जाएगी। आठ नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नोटबंदी का एलान कर दिया था। इसके बाद देश भर में हड़कंप की स्थिति दिखी थी। कई महीनों तक बैंकों में लोगों की लाइनें लगी देखी गईं।
विज्ञापन


लोगों के शादी विवाह प्रभावित हुए, लेकिन अब हालात में सुधार हो रह है। अब बैंकों में लोगों की लाइनें तो नहीं हैं लेकिन दो वर्ष में व्यापार और आम आदमी प्रभावित हुआ है। वहीं नोटबंदी से बैंकों को बड़ा लाभ हुआ है। नोटबंदी के दो साल बाद बैंकों की स्थिति बेहतर होती नजर आ रही है। दो साल बाद बैंकों में जहां कैश का लेनदेन भी बढ़ा है वहीं डिजिटल ट्रांजेक्शन में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

नोटबंदी की मार आज भी बाजार पर है। कपड़ा बाजार में दो साल से पूर्व की ही भरपाई नहीं हो पा रही है। जितनी बिक्री वर्ष 2016 में हुई थी उतनी बिक्री 2017 व 2018 में मिलाकर हो पाई है।
विज्ञापन

विनीत जैन, कपड़ा व्यवसायी
-----
नोटबंदी के बाद कपड़ा व्यापार प्रभावित हुआ था। धीरे-धीरे अब सुधार की ओर बढ़ रहा है। हालांकि नोटबंदी के कारण व्यापार की प्रगति दो वर्ष पीछे चली गई है।
राज कुमार, कपड़ा व्यवसायी

नोटबंदी के कारण हर चीज महंगी हुई है, जिसकी मार आम आदमी पर पड़ी। नोटबंदी का असर आज भी दिख रहा है। नोटबंदी के बाद घर निर्माण कराना बहुत ही परेशानी वाली बात बन गई। निर्माण की वस्तुओं की कीमत बढ़ी हैं।
बाल किशन, आम आदमी

नोटबंदी का असर आम आदमी पर भी पड़ा है। आम आदमी के पास इतना समय नहीं था कि वह बैंकों के चक्कर काटे। अब हर काम बैंक के माध्यम से ही होता है, जिससे आम आदमी का कार्य प्रभावित हो रहा है।
दीपक शाक्य, आम आदमी

वर्तमान में जिले में 131 बैंक की शाखाएं। इनमें प्रतिदिन औसतन 10 करोड़ का लेनदेन कैश में हो रहा है। आठ नवंबर 2016 से पहले भी औसतन नौ से 10 करोड़ का ही लेनदेन होता था, लेकिन डिजिटल लेनदेन में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

नेकराम, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें