फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ गज खाद के गड्ढों को लेकर बहा खून

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। खाद के 100 वर्गगज गड्ढा स्टेनो महेश की हत्या का कारण बना। तीन दिन पूर्व इन गड्ढों की नापजोख के बाद से हत्यारोपी परिवार काफी चिढ़ गया था। आरोपियों ने स्टेनो की हत्या का ताना-बाना बुनकर अलीगढ़ के पीलपुर से रिश्तेदारों को भी बुलवा लिया था। नौहझील पुलिस ने 10 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव चांदपुर खुर्द के हरवीर के घर के सामने खाद के गड्ढे उसके छोटे भाई महेश की हत्या का कारण बने। इन गड्ढों पर हरवीर का गोबर गिरता था, जबकि जबरन हत्यारोपी परिवार भी इन गड्ढों पर अपना गोबर डाल रहा था। आरोपियों ने खाद के गड्ढे अपने मकान की बाउंड्रीवाल में कर लिए थे। इन गड्ढों को लेकर दोनों परिवार में रंजिश भी चली आ रही थी। 15 सितंबर को विवाद भी हुआ था।

मृतक स्टेनो के भाई चंद्रपाल ने 18 सितंबर को बलवा, जानलेवा हमले आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तीन दिन पूर्व इन गड्ढों की नापजोख हुई। इस नापजोख से हत्यारोपी परिवार काफी परेशान था। गड्ढे की जमीन हाथ से जाते देख हत्यारोपी परिवार ने सोची-समझी साजिश के तहत गुरुवार को स्टेनो को मौत के घाट उतार दिया। बेरहमी से हुई हत्या से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


चांदपुर खुर्द में तनाव, पुलिसबल मुस्तैद

चांदपुर खुर्द में तनाव बना हुआ है। एहतियात के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हत्या की सूचना पर छह थानों को फोर्स और दो सीओ मौके पर पहुंचे तो एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने गांव में पहुंचकर पुलिस को सजग और सतर्क रहने को निर्देशित किया। मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह पकड़े गए हत्यारोपी
-राजेंद्र, खिल्लन, ज्ञानेंद्र, सचिन, नरेश, अर्जुन, विवेक, अनिल, किरनपाल, संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि योगेंद्र, मुनेश, सरदार, कल्लन और आरजू फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें