फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों से हो रही अवैध शराब की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शराब तस्कर नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह हंड्रेड पुलिस को रोडवेज बस से तस्करी कर शराब लाने की सूचना मिली तो पुलिस ने रोडवेज बस सुभाष तिराहे पर रुकवा ली। पुलिस को देख तस्कर भागा तो पीछा कर उसके पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से तीन कार्टून हरियाणा की अवैध शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन


दीपावली और चुनाव की आहट होती ही शराब तस्कर सक्रिय होने लगे हैं। पुलिस की सख्ती के चलते शराब तस्करों ने प्राइवेट वाहन छोड़कर अब रोडवेज बसों से शराब की तस्करी शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को 100 मोबाइल पर को फोन पर सूचना मिली कि इटावा डिपो की बस संख्या यूपी 75 एम-4547 में हरियाणा की प्रतिबंधित शराब के कार्टून रखे हैं। सूचना पर पीआरवी 23 पर तैनात हैड कांस्टेबल ने सुभाष तिराहे पर बस रुकवा ली।

बस रुकते ही युवक भागने लगा तो पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। उसके कब्जे से बस में रखे तीनों कार्टून बरामद कर तलाशी ली गई तो तीन पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवक का नाम पंकज निवासी आवास विकास कॉलोनी बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें