फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ने लील ली किशोरी की जिंदगी

विज्ञापन
death
विज्ञापन
कासगंज। मोहनपुर मेें एक किशोरी की बुखार से मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जनपद में बुखार से अब तक 15 जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला बीच की गढ़ी मोहनपुर निवासी अरीबा (13) पुत्री मुजीब अंसारी को विगत दिनों बुखार आया। इस पर परिजन किशोरी को निजी चिकित्सक के पास ले गए। काफी इलाज के बाद भी वह सही नहीं हुई। इस पर परिजन किशोरी को लेकर अलीगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा पूनम को भी बुखार आ गया। इस पर स्कूल प्रशासन ने परिजनों को बुलाकर बालिका को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कस्बे में टीम भेजकर मृतक बालिका के परिजनों एवं कस्बे अन्य मरीजों की जांच कराई जाएगी। प्रतिभा श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी

पैर पसारता जा रहा है डेंगू, चार महिलाओं समेत पांच में हुई पुष्टि
एटा। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिनमें महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हो रही है। इसमें शुक्रवार को चार महिला और एक पुरुष में डेंगू जांच में पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सात मरीजों की डेंगू जांचें कराई गई। परीक्षण में अनीता पत्नी संजय निवासी पीपल अड्डा, कुंती देवी पत्नी राकेश कुमार व सरिता पत्नी जितेंद्र कुमार निवासीगण मोहनपुरा, सुनीता पत्नी राजेंद्र निवासी भगीपुर व मनोज कुमार वर्मा पुत्र राकेश निवासी प्रेम नगर में डेंगू की पुष्टि हुई है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों से बुखार पीड़ित लोगों में दहशत सी फैलती जा रही है। हालांकि जिला अस्पताल में डेंगू का उपचार है, मगर इसके बावजूद भी लोगों को निजी चिकित्सकों पर भरोसा ज्यादा हो रहा है। सीएमओ डा. अजय अग्रवाल का कहना है कि डेंगू से डरने की जरूरत नहीं है, जिले में डेंगू से निपटने के लिए पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं। सरकारी अस्पतालों में डेंगू के पीड़ित मरीज बेफिक्र होकर अपना इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें